Corona Virus ke lakshan aur 7 bachne ke upaay 2020


 कोरोनावायरस क्या है ? 

दिसम्बर 2019 में चीन के वुहान शहर में  कोरोना वायरस रोग ( नोवल कोरोना) पहला  मामला आया था | एक नई बीमारी जो चीन से आई है | चीन में जानवरों,पक्षियों और चमगादड़ को खाया जाता है | चमगादड़ को खाने से कोरोना वायरस इंसानों में आया है| कोरोना वायरस की शुरुआत  चीन के वुहान शहर 'जानवरों की मंडी' से हुई है  अब पूरी दुनिया में फैल गया है,यह भी कहा जाता है,कोरोना वायरस पैगोलीन से आया है इसके अलावा यह भी कहा जाता है यह वायरस चीन की प्रयोगशाला में तैयार हुआ और वहीं के लैब से निकला है | लेकिन अभी यह बात स्पष्ट नहीं हुई है ना कोई पुख्ता सबूत मिला है, कोरोना वायरस किस कारण हुआ और कहाँ उत्पन्न हुआ |

Corona Virus ke lakshan aur 7 bachne ke upaay in hindi 2020

कोरोना वायरस की फुल फोर्म( Full Form) क्या है
कोरोना वायरस (कोविड-19) कोरोना वायरस डिजीज 2019 है |

क्या आप जानते है 100 में से लगभग 80 -90 लोग जिन्हें कोरोना वायरस हुआ है वे सामान्य सर्दी बुखार खांसी जुकाम की तरह ठीक हो जाते हैं लेकिन 10 से 20% लोगों को निमोनिया हो जाता है जिसके कारण उन्हें अस्पताल तक ले जाना पड़ सकता है | इनमें से 5 से 8%  लोग आईसीयू में  भर्ती करना पड़ता है,जबकि 2 से 3% लोगों की मौत हो जाती है | मरने वाले में ज्यादातर वही  बुजुर्ग लोग होते हैं,जो कमजोर या दिल की बीमारी,डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और किडनी जैसी बीमारियां उनकों पहले से होती है| इन बीमारियों से ग्रसित लोगों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए |

मौजूदा समय में कोरोना वायरस के तीन ही आधिकारिक लक्षण हैं- बुख़ार, खांसी और स्वाद या गंध की पहचान का जाना. इसमें से कोई भी लक्षण होने पर व्यक्ति को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जाती है और उनका टेस्ट कराया जाता है | कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद इसके लक्षण दिखाई देने में आमतौर पर 5 दिन  लग जाते हैं,कुछ मामलों में लक्षण दिखने के लिए 14 दिन भी लग जाते हैं | विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 को महामारी घोषित किया है|


यह बीमारी काफी संक्रामक है
जब कोरोना वायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है,तो उसके थूक के बेहद बारीक कण हवा में फैलते हैं | इन कणों में कोरोना वायरस के किटाणु होते हैं | येे किटाणु युक्त कण सांस के रास्ते आपके शरीर में प्रवेश करते हैं | अगर आप किसी ऐसी जगह को छूते हैं, जहां ये कण गिरे हैं और फिर उसके बाद उसी हाथ से अपनी आंख, नाक या मुॅह को छूते हैं तो ये कण आपके शरीर में पहुंच जाते हैं | ऐसे में खांसते और छींकते वक्त टिश्यू का इस्तेमाल करना, बिना हाथ धोए अपने चेहरे को न छूना और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं |

कोविड-19 की रोकथाम कैसे करेंं :-

• हाथों को बार-बार साबुन से धोना
और सेनीटाइजर करना चाहिए |
• किसी से भी मिलने पर ना तो हाथ  मिलाना और ना ही गले मिलना  |
•  भीड़ भाड़ की जगह नहीं जाना चाहिए |
• घर से बाहर जाने पर चेहरे पर मास्क या कपड़ा ढककर जाना चाहिए | 
• प्रयोग में किया हुआ टिशु को तुरंत किसी  बंद डिब्बे में फेंक देना चाहिए |
• सब्जियों को घर पर लाने पर सबसे पहले 30 मिनट तक पानी में रखें और फिर अच्छी तरह धोकर फ्रिज में रखें |
• बाहर  से आते ही जूते चप्पल बाहर खोले और नहाकर दूसरे कपड़े पहने |
• घर की साफ- सफाई रखें और चीजों को सेनीटाइज करते रह|

https://healthcare108108.blogspot.com/2020/10/corona-virus-ke-lakshan-aur-7-bachne-ke.html

कोरोनावायरस से बचने के उपाय:-

1. कोविड-19 से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप प्रतिदिन गुनगुना पानी पिए |
2. शरीर की इम्युन सिस्टम को सही रखने के लिए आपको प्रतिदिन उचित मात्रा में आंवला, एलोवेरा,गिलोय,नींबू आदि का जूस पीना चाहिए|
3. पानी में तुलसी की कुछ बूंदे या पानी में तुलसी के पत्ते भी डाल सकते हैं यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है |
4. गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीने से भी इम्यूनिटी पावर बढ़ती है |
5.  इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए का रामबाण इलाज है अष्टासांग काढा का सेवन करना|
6. घर और घर के आस-पास का साफ सफाई  का पूरा ध्यान रखें | आप  प्रतिदिन नीम की पत्तियों को दो  कपुर, लोंग,गूग़्गल,इलायची इन सब को साथ में जलाएं | इससे घर और घर आसपास फैलने दे |
7.  आप चाय पीने के शौकीन हैं तो, आप  प्रतिदिन अपनी चाय में 10-15 तुलसी के पत्ते,5 काली मिर्च और अदरक डालकर बनाए यह भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है|

https://healthcare108108.blogspot.com/how-to-stop-hair-fall-in-hindi-at-home.

अगर आपको लगता है,आप कोरोनावायरस के संपर्क में आ गए हैं| साथ इसके लक्षण भी नजर आ रहे हैं तो मदद के लिए भारत सरकार की हेल्पलाइन 1075 या राज्य सरकार के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें इसके अलावा ncov2019@gmail.com पर जाके मेल करे|

कोरोना वायरस बहुत ही सूक्ष्म है,पर बहुत  प्रभाव वायरस है|कोरोना वायरस इंसान के बालों की तुलना में 900 गुना छोटा है|कोरोना वायरस क्या है,कैसे होता है,इसके लक्षण क्या है,इससे बचने उपाय,कोरोना वायरस के बारे मे बहुत बताया है|अगर  यह पोस्ट  आपको  पसंद आये तो जरूर कमेंट करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें|

संजु जैन

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अनार के फायदे और नुकसान (Anar Ke Fayde Or Nuksaan)-Pomegranate Benefits And Side Effects In Hindi 2021

कोरोना काल में अस्थमा का कैसे रखें ख्याल और उपचार?

तेजी से वजन घटाने के लिए जीरे का पानी का उपयोग- Jeera Water for Fast Weight Loss in Hindi